ताजमहल दिखा रहे गाइड से खुश होकर ट्रंप ने दे दिया ऐसा तोहफा, गाइड बोला जिन्दगी...

अमेरिका के राष्ट्रपति 24 फरवरी को भारत के दौरे पर पहुंचे। उनका विमान अहमदाबाद में लैंड किया। इसके बाद वो साबरमती आश्रम और स्टेडियम के बाद आगरा चले आए। यहां पर उन्होंने प्यार की निशानी ताजमहल के दीदार किए। जिस गाइड ने उनको ताजमहल दिखाया, उससे खुश होकर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा तोहफा दे दिया जिसको देखकर गाइड ने ये बयान दे दिया।






Google Image

नितिन सिंह ने दिखाया ट्रंप को ताज


डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे थे। उनको ताजमहल दिखाने के लिए नितिन सिंह नाम के गाइड को रखा गया था। वो लंबे समय से लोगों को ताज की सैर करवा रहे हैं। वो कई राष्ट्र अध्यक्षों को इसके दीदार करवा चुके हैं। नितिन ने बताया कि दोनों वादा करके गए हैं कि वे ताजमहल को देखने के लिए फिर भारत आएंगे।






Google Image

जानें ट्रंप ने दिया कौन सा तोहफा


डोनाल्ड ट्रंप नितिन गाइड से काफी खुश हो गए। उन्होंने निशानी के तौर पर उसको जो तोहफा दिया वो उनके नाम का बैज है। ट्रंप के नाम का बैज पाकर नितिन काफी उत्साहित हो गए। उन्होंने बाद में कहा कि जिन्दगी भर वो इस बैज को संभालकर रखेंगे। वहीं गाइड ने बताया कि उन्‍होंने ट्रंप को ताजमहल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी और ट्रंप ने भी बेहद गंभीरता से उसे समझा।