लखनऊ पुलिस ने जारी किए निर्देश

लखनऊ।


लखनऊ पुलिस ने जारी किया दिशा निर्देश।


तमाम जागरूकता अभियान व सरकारी प्रतिबन्धों के बावजूद कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। 


स्थिति विस्फोटक हो जाय इसके पहले हमे और सावधान रहना होगा - ADCP यातायात


पुलिस भी अब मजबूर हो रही है जिसके लिए एक नई कार्य योजना होगी।


कल से थानो से खाना पानी बांटने का काम भी बंन्द।


जनसेवा के कार्य समाजसेवी संस्था करेगी या संबंधित विभाग करेगा।


कोई पुलिस अधिकारी यह सब 
काम नहीं करेंगे।


पुलिस अधिकारी केवल पुलिस का कार्य करेंगे।


फिजिकल डिस्टैन्स, लाकडाउन का पालन, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का संचालन काम करेगी पुलिस।


दोपहिया वाहन पर केवल एक व्यक्ति को चलने का आदेश।


किसी भी दशा में एक बाइक पर दो लोगो को नही चलने दिया जाएगा।


दूसरा व्यक्ति बैठा होने पर वाहन सीज कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


चार पहिया वाहनों मे केवल दो व्यक्ति एक ड्राइविंग सीट पर दूसरा पीछे बैठेगा।


ऐसा न करने पर वाहन सीज कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


भारी माल वाहक गाड़ियां चलेगी  ड्राइवर और क्लीनर के अलावा कोई नहीं बैठेगा।


गाड़ी में तीसरा व्यक्ति मिलने पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


बेवजह बिना पास निकलने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध लगाया गया।


धारा-144 का उल्लंघन करने पर वाहन सीज की कार्रवाई होगी।


मेडिकल, प्रेस, बैंक, पुलिस, सचिवालय अन्य कोई भी बहाना बनाकर पुलिस अधिकारी से विवाद न करें - लखनऊ पुलिस।